फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं लेकर डीएम कार्यालय पहुंचीं ईसीसीई एजुकेटर, सुनवाई न होने का आरोप

लखीमपुर खीरी। ईसीसीई एजुकेटर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था में आ रही दिक्कतों, मानदेय भुगतान में अनियमितता और सेवा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। हालांकि एजुकेटरों का आरोप है कि डीएम ने उनकी बात नहीं सुनी। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत ईसीसीई एजुकेटर निपुण भारत मिशन और श्री प्राथमिक बालवाटिका के उद्देश्यों के अनुरूप बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने का कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें मानदेय भुगतान, सेवा संबंधी सुविधाओं और ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एजुकेटरों ने मातृत्व, शीतकालीन, ग्रीष्मकालीन, आकस्मिक और चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा देने, पीएफ एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराने तथा मानदेय भुगतान प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की है। भुगतान में अनावश्यक देरी होने पर संबंधित स्तर से कार्रवाई की मांग भी की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें