वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कुशीनगर के प्रमुख बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर चीवर चढ़ाया। इसके बाद माथा कुंवर मंदिर, रामाभार स्तूप और थाई मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बौद्ध स्थलों के ऐतिहासिक महत्व, भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रसंगों और थाई संस्कृति व वास्तुकला की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।