फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वार्षिकोत्सव में गीतों पर झूमे नन्हें छात्र, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

दिल्ली पब्लिक स्कूल बर्रा का वार्षिकोत्सव रविवार को आयोजित हुआ। इसमें गीत, कविता और नाट्य मंचन से छात्रों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर प्रबंधन समिति की प्रोवाइस चेयरपर्सन वंदना मिश्रा, संस्थापक आलोक मिश्रा, सदस्य देवव्रत मिश्रा, प्रधानाचार्य शिल्पा मनीष, डीपीएस सर्वोदय नगर की प्रधानाध्यापिका मंजू पसान, डीपीएस किदवई नगर की प्रधानाध्यापिका अलका जोशी ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य जयंती मित्रा ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत किया। समारोह में छात्रों ने कृष्ण लीला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने विशिष्ट सेवा के 10 वर्ष पूरे करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। डीपीएस किदवई नगर की प्रस्तुति ''युगांतर'' ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें