फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग: तेज बारिश से थमा मेरठ-लखनऊ का मुकाबला, ढकना पड़ा मैदान

ग्रीनपार्क स्टेडियम में शनिवार को यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण के दूसरे दिन मेरठ मावरिक्स और लखनऊ फाल्कन्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में तेज बारिश ने खलल डाल दिया। टॉस जीतकर लखनऊ फाल्कन्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी मेरठ मावरिक्स की टीम ने शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाते हुए तेजी से रन जुटाए। मेरठ ने 8.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए थे। बल्लेबाज लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि मैदान को ढकना पड़ा और अंपायरों ने तत्काल खेल रोकने का फैसला किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें