राजधानी मार्ग पर शनिवार देर रात तक देवी मां के जागरण के कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें एक से बढ़कर एक दुर्गा मां के भजन गाए गए, इस दौरान जागरण देखने वालों की भीड़ रही। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर रहे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मातारानी के दीपक को जलाकर जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस बीच एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा ने देवी मां के कई भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां शीतला माता का 13वें जागरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार देर रात तक किया गया। जागरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर रहे समाज सेवी मयंक शुक्ला द्वारा सदर विधायक और भजन गायक एसडीएम को सम्मानित किया गया। वहीं तूने मुझे बुलाया शेरावालियां,,, मैया का चोला है रंगला,,, मां मेरी मां को मिला दो मुझे,, समेत कई भजनों को एसडीएम सदर द्वारा गाया गया। जिसे सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और जमकर झूमें। देर रात तक जागरण कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक झांकी का प्रदर्शन कलाकारों द्वारा किया गया। सुबह देवी जागरण की समाप्ति के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। देवी जागरण में राजेश गुप्ता गोल्डी, प्रमोद रावत, नीरज दीक्षित, प्रमोद गौड़िया, ऋषि मिश्रा, मोहित तिवारी, गोविंद तिवारी, गंगा सागर, अंकुर सविता, गुड्डू मिश्रा समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।