फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: जाजमऊ पुल के ट्रायल मरम्मत कार्य के चलते लगा चौतरफा जाम

जाजमऊ पुराने गंगापुल की मरम्मत कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा तीन दिवसीय ट्रायल के तौर पर फिलहाल अभी शुरू कराया गया है। जिसके दूसरे दिन भी चौतरफा जाम लगने से राहगीर परेशान रहे। वहीं मुख्य चौराहों पर यातायात के साथ सिविल पुलिस बल और बढ़ाया गया है। बदरका, मरहला, सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग एवं नवीन गंगापुल तिराहे के पास जाम चौतरफा लगा। जिससे कई जगह वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग से गंगा बैराज होकर कानपुर के लिए रोडवेज बसें अभी फिलहाल चलती रहेगी जबकि अन्य भारी वाहनों पर रोक इस रूट पर रोक रहेगी। सोमवार सप्ताह का पहला दिन रहा ऐसे में सुबह पीक आवर्स में वाहनों का लोड अधिक रहा। जिससे मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति रही। सुबह 6 से 10 बजे के बीच और शाम 6 से 8 बजे के बीच बदरका चौराहा पर जाम रहा। हालांकि यहां एक टीएसआई समेत पांच यातायात पुलिस कर्मी के अलावा सिविल फोर्स और बढ़ाया गया। कई बार यहां बड़े और भारी वाहनों के फंसने के कारण दिक्कतें रही। मरहला चौराहा और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर सुबह 8 से 10 और शाम 5 से 8 बजे के बीच जाम रहा। यहां जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई जिसे पुलिस ने किसी तरह से निकलवाया। यहां वाहनों का लोड अधिक रहा। इधर नवीन गंगापुल पर भी सुबह और शाम एक-एक घंटे जाम की स्थिति रही। ऐसे में नौकरी पेशा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। सीओ यातायात प्रदीप मौर्य ने बताया कि उन्नाव के गदन खेड़ा, बदरका, मरहला और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम न लगे इसके लिए दूसरे दिन और अधिक व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी जगह स्टाफ आज बढ़ाया गया। बताया कि मरहला चौराहा पर फोकस अधिक रहेगा क्योंकि यहां चौतरफा वाहनों का आना-जाना है। रोडवेज बसें फिलहाल गंगा बैराज मार्ग से कानपुर के लिए निकाली जाएगी। बाकी भारी वाहनों की सख्ती से रोक रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें