फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, 153 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

ब्रह्मसभा शुक्लागंज के तत्वावधान में रविवार को राजधानी मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 153 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 11 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मिश्रा ने मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण भी अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें भारतीय संस्कृति, महापुरुषों, वेद एवं शास्त्रों के विषय में भी ज्ञान अर्जित करना चाहिए। उन्होंने बच्चों के चरित्र निर्माण में माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, प्रदेश संयोजक शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ डॉ. दिवाकर मिश्रा तथा गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय आदि ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वह मेडल प्रदान किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों में हरिओम पांडेय, तुलसी पांडेय, अभिषेक द्विवेदी, अर्चना शर्मा, अर्चना शुक्ला, तेजस गुप्ता, अमन त्रिपाठी, वैष्णवी तिवारी, अर्चित सिंह समेत सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्रह्मसभा के अंजनि कांत, आशुतोष शुक्ला, अंकुर शुक्ला व अवनीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें