नगर के कृष्णा उपवन साकेतपुरी नेहरु नगर में सोमवार से गणेश महोत्सव शुरू हो रहा है। जिसको लेकर शनिवार देर रात गजानन की 17 फीट की मूर्ति को कानपुर से राजधानी मार्ग होकर साकेतपुरी लाया गया इस दौरान कानपुर से यहां तक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ रही। ढ़ोल नगाड़ों के बीच लोग डासं करते हुए साकेतपुरी पहुंचे। इस दौरान आतिशबाजी भी की गईं। श्री सिद्ध विनायक गणपति मंडल की ओर से साकेतपुरी नेहरू नगर में 12वां गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिये शनिवार देर रात को गजानन की करीब 17 फिट की मूर्ति लाई गई। जहां नवीन पुल मोड़ के पास धमाकेदार ढोल ताशा के साथ स्वागत किया गया। वहीं दुर्गा मंदिर राजधानी के पास भी गजानन मूर्ति की आरती उतारी गई और पूजन किया गया। शोभायात्रा देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ रही। अयोजन संयोजक दीपक सिंह ने बताया कि इस बीच डीजे की धुन पर लोग जमकर झूमें नाचें। वहीं राजधानी मार्ग, साकेतपुरी के पास जगह-जगह स्वागत किया गया। गजानन प्रतिमा के पास फायर बॉक्स से अतिशबाजी हुई।