कालपी रोड फजलगंज स्थित कृपा धाम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कथा वाचक डॉ. श्याम सुंदर पाराशर महाराज ने राजा दक्ष और माता सती के आत्मदाह का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि सती जी अपने पति महादेव का यज्ञशाला में अपमान नहीं सहन कर सकीं और उन्होंने कुंड में प्राण त्याग दिए। यह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कथा में सुनील कपूर, सपना कपूर, राजीव चतुर्वेदी, आचार्य प्रमोद तिवारी, पंकज झा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।