फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में सड़क हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, दोस्त घायल

पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता के पास रविवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे मछरिया निवासी आदित्य राठौर (22) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। मछरिया निवासी आदित्य सोलर पैनल लगाने का काम करता था। परिजन के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे वह दोस्त आशीष के साथ पनकी में काम के लिए गया था। शाम करीब सात बजे दोनों काम खत्म कर बाइक से लौट रहे थे। सरायमीता के पास बाइक बेकाबू हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी। बाइक के साथ दोनों काफी दूर तक घिसटते चले गए। घायलाें को एंबुलेंस से पास के अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। आशीष को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें