फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इस्पातनगर-व्यापारनगर की बदहाली बताई, सुधार के लिए पत्र सौंपा

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बुधवार को नवीन सभागार में जिला व्यापार बंधु और उद्योग बंधु की बैठक की गई। इसमें उद्यमियों ने इस्तापनगर-व्यापारनगर की बदहाली बताई। संगठन की ओर से सुधार कार्य के लिए पत्र सौंपा गया। गोशाला सोसाइटी की जमीन और नवीन मार्केट रजिस्ट्री की समस्या रखी गई। इस दौरान जीएसटी के अफसरों ने ब्याज माफी योजना-2026 के संबंध में व्यापारियों को जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने व्यापारियों से जीएसटी लागू होने से पूर्व के वैट एवं अन्य संबंधित करों के बकायों के निस्तारण के लिए संचालित इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। बैठक में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों से मिल रहे कर की 60 प्रतिशत धनराशि संबंधित क्षेत्रों के विकास कार्यों पर खर्च किया जाना है। दादानगर, फजलगंज और पनकी औद्योगिक क्षेत्रों से बीते तीन वर्षों में लगभग 40 करोड़ रुपये की कर वसूली हुई है। जिसके सापेक्ष इन क्षेत्रों में विकास कार्यों पर लगभग 27 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस जिलाधिकारी ने धनराशि से कराए गए विकास कार्यों का विवरण औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ साझा करने को कहा। जिससे उन्हें अपने क्षेत्रों में कराए गए कार्यों की जानकारी मिल सके। बैठक में फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने इस्तानगर-व्यापारनगर की बदहाली के साथ कार्य संबंधी पत्र सौंपा। इसमें बताया कि क्षेत्र में 30 संपर्क मार्ग हैं। जो सभी बदहाल हैं। 1500 स्ट्रीट लाइट और 30 हाईमास्ट लगना चाहिए। 9 पार्क हैं। ये भी बदहाली का शिकार हैं। स्थायी पुलिस चौकी भी बनवाई जाए। वहीं उद्यमियों ने इस दौरान रूमा एवं भौंती औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की बात रखी। इसके अतिरिक्त पनकी औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में क्षतिग्रस्त मार्ग के सुधार, भौंती औद्योगिक क्षेत्र में सड़क एवं नाला निर्माण, भौंती फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर रैंप निर्माण, भारत पेट्रोलियम डिपो से भौंती जरौली होते हुए सचेंडी थाना तक मार्ग निर्माण के निर्देश दिए। दादानगर से विजयनगर तक सड़क निर्माण पर निर्देश दिए। बैठक में राज्य कर विभाग द्वारा संचालित ब्याज माफी योजना-2026 के संबंध में व्यापारियों को जानकारी दी गई। बताया गया कि योजना के तहत 31 दिसंबर 2025 तक छूट का प्रावधान है। बैठक में अभिनव जैन, अंजनीश प्रताप सिंह, सौरभ सिंह, मनोज बंका, संदीप अवस्थी, मनोज शुक्ला, विनय अग्निहोत्री, अंकुर अंशवानी, कपिल सबरवाल, बृजेश अवस्थी, शेष नारायण त्रिवेदी आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें