फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए पायलिंग का काम शुरू

गंगा नदी पर एक और पुल का निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ने लगा है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम तेजी से काम करा रहा। रविवार को शुक्लागंज के मिश्रा कॉलोनी छोर पर छह नंबर पिलर के लिए पायलिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। बताया गया कि गंगा की जलस्तर घटते ही कानपुर छोर पर भी काम शुरू कराया जाएगा। सेतु निगम की ओर से कानपुर छोर पर छह पिलर खड़े कर दिए गए हैं, जिसमें अभी कार्य होना शेष है। बीच में नदी में पानी बढ़ने के कारण कार्य बंद करा दिया गया था। ऐसे में शुक्लागंज छोर के मिश्रा कॉलोनी की ओर सेतु निगम ने कार्य शुरू कराया। रविवार तक पांच पिलर की पायलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया। सेतु निगम के जेई कुंदन ने बताया कि एक पिलर के लिए करीब छह पायलिंग कराई जा रही है। इसमें छह नंबर पिलर के लिए पायलिंग का कार्य शुरू करा दिया गया। बताया कि शासन की ओर से सख्त निर्देश है कि कार्य जल्द पूरा हो ताकि यातायात सुगम हो सके। बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो दिन की अपेक्षा रात में भी कार्य क्षमता के अनुसार कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें