फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते बेटे का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे एसीपी

सड़क हादसे के बाद जाम में फंसने पर समय से इलाज न मिलने पाने से सिपाही प्रांशु का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मौत की खबर पहुंचते ही पूरे मोतीपुर गांव के महिला व पुरुष उनके दरवाजे पर इकट्ठा हो चुके थे। करीब साढ़े तीन बजे शव के लेकर परिजन गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा सलामी देने के बाद शव का खुद के बाग में अंतिम संस्कार किया गया। शव के साथ गांव पहुंचे पिता प्रमोद सचान, मां विभा व बहन चांदनी के आंसू सूख चुके थे। शव को देखकर मौके पर मौजूद गांव हर महिला पुरुष की आंखों से आंशू निकल रहे थे। ग्रामीण जहां पिता को संभाल रहे थे वहीं महिलाएं मां व बहन को दिलासा दे रहे थे। चाची नेहा ने बताया कि प्रांशु पढ़ने में अच्छा था। बीएससी करने के बाद पॉलिटेक्निक कर रहा था। तभी उसकी पुलिस में नौकरी लग गई थी। 17 अप्रैल 2025 पर वह पुलिस ट्रेनिंग के लिए गया था। तब से आंबेडकर नगर में ही तैनाती थी। बताया कि गांव में ही पिता शिक्षामित्र हैं। सिर्फ ढाई बीघे खेती होने के चलते प्रांशु ने परिवार की जिम्मेदारियां उठानी शुरू कर दी थी। बड़ी बहन की शादी के लिए उसने लड़का भी देखना शुरू कर दिया था। इकलौता बेटा होने के चलते प्रांशु के निधन के बाद माता, पिता व बहन के सारे सपने ही टूट गए हैं। पुलिस ने दी सलामी शव गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से पहले पुलिस ने शव को सलामी दी। इसके बाद निकली शव यात्रा में ग्रामीण की भारी भीड़ रही। शव यात्रा गांव के बाहर खुद के बाग में पहुंची, वहां अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें