फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में अफसरों ने बाबुओं के कार्यालय का निरीक्षण किया, वाहन स्वामियों से की पूछताछ

आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को वाहन ट्रांसफर के नाम पर लिए गए पैसे वापस न करने पर दलाल और वाहन स्वामी में मारपीट हुई थी। इसी के बाद बृहस्पतिवार को आरटीओ प्रशासन राकेंद्र कुमार सिंह, आरटीओ (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव, एआरटीओ (प्रशासन) कहकशां खातून और मोटरयान निरीक्षक संतोष कुमार ने निरीक्षण किया। अपने काम के लिए विंडो पर खड़े वाहन स्वामियों से बातचीत कर जानकारी ली। इसके साथ ही कार्यालय के प्रवेश द्वारों पर 6 होमगार्ड भी तैनात कर दिए। अधिकारियों ने परिसर में जमीन पर सामान रखकर अस्थायी दुकान या अन्य गतिविधियां संचालित करने वालों को भी बाहर कर दिया। साथ ही बाबुओें को हिदायत दी कि कार्यालय में बाहरी व्यक्ति मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें