राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार के ऐलान के बाद शनिवार को अधिवक्ताओं का जत्था न्यायालय भवन पहुंचा। दोपहर करीब 12 बजे बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय मिश्रा और लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव के नेतृत्व में पहुंचे अधिवक्ताओं ने अदालतों में काम कर रहे कुछ अधिवक्ताओं को समझाकर बाहर निकाला। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं से नोकझोंक भी हुई।