फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नन्हे खिलाड़ियों ने पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और थ्रोबॉल में जीते पदक

कानपुर ओलंपिक संघ व क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे बेबी गेम्स-2026 के चौथे दिन गुरुवार को नन्हे खिलाड़ियों ने पावरलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और थ्रोबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयु व भार वर्गों में बच्चों ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया और पदक जीते। पावरलिफ्टिंग में तीन से चार वर्ष के बालक वर्ग में 10.1 से 15 किग्रा भार वर्ग में आद्विक द्विवेदी ने स्वर्ण जीता। 15.1 से 20 किग्रा में आरिश खान ने स्वर्ण और अनंत अग्रवाल ने रजत पदक जीता। 20 किग्रा से अधिक में शिवांश शर्मा विजेता बने। चार से छह वर्ष वर्ग में अन्मय द्विवेदी, अक्षत सिंह कुशवाहा और हसन नाजिर ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। छह से आठ वर्ष में अर्णव राजपूत, क्रिस यादव और शौनक दीक्षित ने स्वर्ण पदक जीता। बॉक्सिंग में आराध्या, माहेनूर, उत्कर्षा, लावान्स, प्रनव, रतन, अनिका सिंह, दिव्यांशी, अलिस्बा, सात्विक श्रीवास्तव और तेजस समेत कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। थ्रोबॉल में तीन से चार वर्ष मिश्रित वर्ग में विद्वान धीमान ने स्वर्ण, आदव गौतम ने रजत और नायशा ने कांस्य पदक हासिल किया। चार से छह वर्ष टीम वर्ग में रिदिस रस्तोगी, जाह्नवी, दैविक दीक्षित और नियति गुप्ता की टीम विजेता रही। छह से आठ वर्ष वर्ग में अनाया ने स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें