कानपुर के शिवराजपुर ब्लॉक स्थित मुस्ता गांव में लंबे समय से सफाई कर्मी न आने के कारण नालियां जाम हो गई हैं और गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इस व्यवस्था से तंग आकर महिलाओं ने खुद ही नालियों की सफाई करनी शुरू कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।