फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बगदौधी बांगर में कचरा प्रबंधन फेल, मेला ग्राउंड में सुलग रहे कूड़े के ढेर

मंधना के बगदौधी बांगर स्थित मेला ग्राउंड में कचरा प्रबंधन व्यवस्था बेपटरी है। यहां जगह-जगह कूड़े के बड़े ढेर लगे हुए हैं। इनमें आग लगने से लगातार जहरीला धुआं उठ रहा है, जो आसपास की बस्तियों तक फैल रहा है। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मेला ग्राउंड में लंबे समय से कचरे का ढेर जमा हो रहा है। कूड़े के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है। कचरे में आग लगने से उठने वाला धुआं आसपास के घरों में पहुंच रहा है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से कूड़े का नियमित उठान और उचित निस्तारण कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें