फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जल निगम और जलकल में जिम्मेदारी को लेकर खींचतान, व्यापारियों ने अधिकारियों को घेरा

किदवई नगर के 40 दुकान मार्केट में जलभराव की समस्या समाधान के लिए सोमवार को जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारी समस्या स्थल पर पहुंचे। मौके पर समस्या के समाधान को लेकर जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारी एक-दूसरे के विभाग की जिम्मेदारी बताते नजर रहे। इस पर व्यापारियों के बीच रोष बढ़ गया। और अफसरों को घेर लिया। किदवई नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप तिवारी और महामंत्री यशपाल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि व्यापारी और आम जनता लंबे समय से समस्या झेल रहे हैं। लेकिन विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने में लगे हैं। जनता को विभागीय विवाद नहीं, बल्कि जलभराव और सीवर की समस्या से स्थायी निजात चाहिए। जल निगम का कहना था कि समस्या जलकल विभाग देखेगा, जबकि जलकल अधिकारियों ने इसे जल निगम से संबंधित बताया। जिम्मेदारी को लेकर दोनों विभागों के अधिकारियों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बनी। व्यापारियों ने कहा कि बार-बार जलभराव होने से दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। ग्राहक आने से कतराते हैं। इस दौरान पूर्व पार्षद हरी शंकर गुप्ता ने बाबूपुरवा कॉलोनी में पिछले कई दिनों से आ रही बदबूदार पानी की शिकायत को अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा दूषित पानी की शिकायत की जा रही है। और लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। व्यापारियों ने निर्णय लिया कि इस समस्या को लेकर 7 अक्टूबर को सांसद रमेश अवस्थी के साथ बैठक की जाएगी। इस मौके पर गिरीश बाजपेयी, ओमप्रकाश बक्सरिया, राजकुमार गुप्ता, मोहम्मद शमीम, अमित गुप्ता, राजन राठौर, मनीष गर्ग, पप्पू शर्मा, शक्ति गुप्ता, डॉ. रेहान, गंगाराम, शिवम राजपूत, मनीष वर्मा आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें