फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर सुपरवाइजर की मौत, हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल नवोदय नगर स्थित बनास डेयरी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बनासकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड, पालनपुर गुजरात द्वारा संचालित डेयरी में तैनात सुपरवाइजर की 18 फीट ऊंची छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान विजेंद्र पथु जी उनेचा (47) पुत्र पथु जी कालू जी उनेचा निवासी उनेचा वास वाडा कांकरेज, बनासकांठा, गुजरात के रूप में हुई है। वह अपने पीछे दो बेटे और एक 18 वर्षीय बेटी छोड़ गए हैं। दोपहर में कमरे में सोने गया था, तीन बजे साथियों ने देखा तो नीचे पड़ा मिला। डेयरी में साथ रहने वाले साथी कर्मचारियों गिरीश कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि विजेंद्र शनिवार को दिन में ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर करीब 11 बजे वह छत पर बने कमरे में चले गए। दोपहर करीब 1 बजकर 10 मिनट पर उसने कहा कि सिर दर्द हो रहा है, जिसके बाद सभी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और सोने लगे। करीब 3 बजे जब मनीष जगा और बाहर पानी पीने गया तो देखा कि विजेंद्र कमरे में नहीं हैं। पीछे की ओर थूकने गया तो देखा कि वह नीचे टिनशेड वाले हॉल में गिरा पड़ा है। मनीष ने भागकर गिरीश को जगाया। नीचे आकर देखा तो विजेंद्र की सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें