फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चमाचम सीएम ग्रिड सड़क पर आकर्षक डिजाइन वाले स्ट्रीट लाइट के पोल बने आकर्षण का केंद्र

कल्याणपुर क्षेत्र में बगिया क्रॉसिंग से मसवानपुर लिंक रोड तक सीएम ग्रिड योजना के तहत बनी चमचमाती सड़क अब आकर्षक स्ट्रीट लाइट से भी जगमगाने लगी है। सड़क के दोनों किनारों पर आकर्षक डिजाइन वाले बिजली के पोल लगाकर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। इन पोल पर बनी खूबसूरत आकृतियां और डिजाइन राहगीरों का ध्यान खींच रही हैं। आधुनिक लुक वाले इन स्ट्रीट लाइट पोल से सड़क की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। दिन में भी इनकी आकर्षक बनावट लोगों को लुभा रही है। सड़क के निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण पर दिए गए ध्यान से क्षेत्र की तस्वीर बदलती नजर आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें