पनकी-कल्याणपुर रोड पर आवास विकास-3 के पास निकले नाले के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित विभाग ने तीन सेट बैरिकेडिंग लगाई थी। लेकिन अब बैरिकेडिंग के हिस्से धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लोग बैरिकेडिंग को तोड़कर ले जा रहे हैं। ऐसे में नाले के पास सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है।