चकेरी थानाक्षेत्र के पोखरपुर में सोमवार तड़के एक चांदी प्रोसेसिंग कारखाने में एक चोर घुसा। वह 18 किलो चांदी लेकर फरार हो गया। इसकी बाजार में कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी पाकर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की। साथ ही फॉरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।