फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजपा विधि प्रकोष्ठ सह-संयोजक बने शिव भगवान गोस्वामी, वकीलों के कैशलेस इलाज पर दिया जोर

कानपुर कचहरी में आयोजित एक भव्य अभिनंदन समारोह के दौरान भाजपा विधि प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त सह-संयोजक एवं सहायक शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) शिव भगवान गोस्वामी ने कहा कि वह प्रदेश भर के वकीलों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिवक्ताओं और सरकार के बीच सेतु का काम करेंगे। समारोह में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र कार्य समिति (अनुसूचित मोर्चा) के नवनियुक्त सदस्य राकेश सिद्धार्थ और विधि प्रकोष्ठ के सदस्य पारस शर्मा का भी पटका पहनाकर व मिठाई बांटकर स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं के कैशलेस इलाज, पेंशन और अन्य मांगों को लेकर शासन स्तर पर वार्ता की बात दोहराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें