कानपुर में एससीएसटी-ओबीसी अल्पसंख्यक अधिवक्ता संघर्ष समिति ने एससी, एसटी, ओबीसी और धार्मिक अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि/एसीएम को सौंपा। कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे वकीलों ने हाथ में तिरंगा लेकर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी नियमों को पूर्ण रूप से लागू करने, न्यायपालिका से कॉलेजियम सिस्टम हटाने और सरकारी व संवैधानिक संस्थानों में होने वाले धार्मिक आयोजनों पर रोक लगाने समेत कई प्रमुख मांगें उठाईं।