कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनोहर नगर में मिट्टी का टीला अचानक धंसने से बड़ा हादसा हो गया। टीला धंसने की चपेट में आने से चार मकानों का पिछला हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवारों के सिर से छत छिन जाने और सारा सामान मलबे में दब जाने से भारी तबाही मच गई है।