पनकी नहर से अरमापुर नहर जाने वाली नहर पटरी सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क टूटने से चैंबर भी ऊंचे हो गए हैं, जो हादसों का कारण बन रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा है। रात के समय दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने और चैंबरों को दुरुस्त करने की मांग की है।