फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एस्केप कैफे लाउंज में छापेमारी, बरामद हुए कई हुक्के

ग्वालटोली थाना क्षेत्र के एस्केप कैफे लाउंज में रविवार देर रात डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव की स्वॉट टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान कई हुक्के और संबंधित सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह और एसीपी ज्योतिश्री भी मौजूद रहीं। पुलिस के अनुसार, कई थानाक्षेत्रों में अभी भी चोरी-छिपे हुक्काबार चल रहे हैं। इससे पहले, पुलिस ने 23 से 30 सितंबर तक हुक्का बार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान में कमिश्नरेट के चारों जोन में कुल 1,923 हुक्का बारों की जांच की गई। अनियमितताएं मिलने पर 27 प्राथमिकी दर्ज की गईं और सात चालान भी काटे गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें