फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ब्लैकआउट मॉकड्रिल कर परखी हवाई हमले की तैयारी

हवाई हमले और युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों में नागरिकों की जान बचाने के लिए रविवार शाम एक ब्लैकआउट मॉकड्रिल किया गया। आजाद नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय परिसर में शाम छह बजे हवाई हमले का अलर्ट बजते ही 30 मिनट के लिए अंधेरा हो गया। अभ्यास के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रदर्शन किया गया। राहत एवं बचाव दल ने मलबे में दबे लोगों की तलाश की और घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। सेना, एसडीआरएफ, दमकल, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और नागरिक सुरक्षा की टीमें शामिल रहीं। उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा ममता रानी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मॉकडि्रल प्रभारी सहायक उपनियंत्रक विमलेश कुमार यादव, उप नियंत्रक ममता रानी, चीफ वार्डेन राजीव सिंह, आशीष बाजपेई, मनोज कुमार, संजय तिवारी, अब्दुल सलाम जाफरी, मुकेश कुमार, योगेंद्र कुमार मिश्रा, बृजेंद्र अग्निहोत्री, दीपक तिवारी, दानिश अख्तर, समीर जाफरी, धनंजय नारायण सिंह और मोहम्मद कैफ खान इस मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें