कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में गुरुवार से शुरू होने वाले प्रदेश के पहले हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजन स्थल पर ढाई हजार कुर्सियों की क्षमता वाला भव्य पंडाल तैयार होने के साथ ही विभिन्न समाजों के स्टाल लगाए गए हैं, वहीं राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत सिंह कोठारी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।