चकेरी थानाक्षेत्र के हरजिंदर नगर चौराहे पर शनिवार रात एक कार चालक ने युवक और पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया था। इधर घटना के बाद पुलिस हीलाहवाली कर रही थी। रविवार देर रात जेसीपी ने चकेरी थाने का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने कार सीज कर आरोपी की तलाश शुरू की।