मंधना के बगदौधी बांगर स्थित प्राथमिक हेल्थ सेंटर की ओपीडी कक्ष के ठीक पास बाउंड्रीवॉल के बाहर कूड़े का अंबार जमा है। कूड़े की अंबर की वजह से न सिर्फ ओपीडी कक्ष में बैठने वाले डॉक्टर बल्कि यहां दिखने आने वाले मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू की वजह से मरीज और डॉक्टर दोनों परेशान हैं।