फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नाबालिग को वाहन देने पर अभिभावक भी जाएंगे जेल, चलाया गया जागरूकता अभियान

यातायात माह के पांचवें दिन गुरुवार को डीसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार पाल ने स्टेट हाईवे के पास प्रतापपुर स्थित आरबी आरडी आदर्श स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नाबालिग को वाहन चलाने के लिए देना अभिभावकों को भारी पड़ सकता है। नियमों का उल्लंघन करने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना और जेल हो सकती है। इस दौरान बच्चों को यातायात संकेतों, सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके और हेलमेट का महत्व बताया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक एस कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें