चौबेपुर ब्लॉक के पारा प्रतापपुर गांव में लाखों रुपये की लागत से बने पंचायत भवन की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम सचिवालय की दीवारों का प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ने लगा है। वहीं फर्श पर लगी टाइल्स भी टूटकर निकल रही हैं। भवन की मौजूदा हालत देखकर निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन खर्च कर बनाए गए ग्राम सचिवालय की हालत कुछ ही समय में खराब होने लगी है। इससे निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही सामने आ रही है।