कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में 15 अक्टूबर से भव्य किसान मेले का आयोजन होने जा रहा है। कुलपति प्रो. संजीव गुप्ता ने जानकारी दी है कि इस मेले में लगभग 25 से 30 हजार किसान शामिल होंगे। मेले का मुख्य आकर्षण ड्रोन तकनीक का सजीव प्रदर्शन रहेगा, जिसके जरिए किसानों को खेती में आधुनिक तकनीक के उपयोग की जानकारी दी जाएगी।