बिठूर में मंगलवार को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर नगर पंचायत बिठूर और जिला प्रशासन ने तैयारियां काफी हद तक पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी घाटों के सामने खाली स्थानों पर जाल और बल्लियां लगाकर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सकें। प्रशासन की ओर से स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए पहुंचने की उम्मीद है।