उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कानपुर पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव के पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी बताया और आरोप लगाया कि सपा गुंडों व माफियाओं को संरक्षण देती है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की सराहना की और विपक्षी दलों पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप मढ़ा।