फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रौतापुर-उमरी के बीच सड़क पर दिखाई दिया मगरमच्छ, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

रंजीतपुर रजबहे में रौतापुर और उमरी गांव के बीच सड़क पर मंगलवार रात मगरमच्छ दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सड़क पर मगरमच्छ को देखकर लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। ग्रामीण उमरी गांव के अंश कुशवाहा, शिव पाल, विपिन राजपूत, हर्ष त्रिवेदी हर्षित अवस्थी के मुताबिक, रजबहे में पहले भी मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी गई थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वह टीम के हाथ नहीं लग सका था। इसके बाद दोबारा सड़क पर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है।ग्रामीणों ने वन विभाग से रजबहे में अभियान चलाकर मगरमच्छ को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि रजबहे के आसपास ग्रामीणों और किसानों का लगातार आवागमन रहता है, ऐसे में किसी हादसे की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें