कानपुर में वार्ड-एक लक्ष्मी पुरवा (कोपरगंज) के निवासियों ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में भीषण जलभराव और नारकीय स्थिति के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। तीन महीने से धंसे डॉट नाले की मरम्मत न होने से भड़के क्षेत्रीय पार्षद विकास साहू ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए कीचड़ से भरी बाल्टी अपने ऊपर उझेल ली। 'अधिकारी शर्म करो' के नारों के साथ पार्षद और जनता ने महापौर प्रमिला पांडेय और अपर नगर आयुक्त प्रथम अनूप कुमार से मुलाकात कर अविलंब समाधान की मांग की।