फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दिल्ली में प्रदर्शन में पहुंचे जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता, चुनाव आयुक्त के खिलाफ की नारेबाजी

दिल्ली में कांग्रेस की ओर से सोमवार को आयोजित मार्च और प्रदर्शन में कानपुर महानगर और ग्रामीण के भी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। दोनों जिलाध्यक्षें के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया व संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। कांग्रेस महानगर इकाई के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर निकाले गए मार्च में देश के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे। उनके साथ प्रदर्शन में नरेश त्रिपाठी, प्रतिभा अटल, अंबरीष गौड़, सुमन तिवारी, जेपी पाल, हासिर मन्नान, विकास अवस्थी, उमेश दीक्षित आदि शामिल हुए। वहीं, कानपुर ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में नीतम सचान, उषा रानी कोरी, उमेश दीक्षित बबलू, आनंद वर्मा, इकलाख डेविड, एजाज रशीद, ममता तिवारी, बलवान सिंह आदि कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें