कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के टटीयन गांव स्थित सुनसान मैदान में शुक्रवार सुबह एक युवक का ईंट और पत्थरों से कुचला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर मृतक की शिनाख्त और हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।