आने वाले कुछ दिनों में धान की कटाई और ढुलाई को देखते हुए ट्रैक्टर ट्राली की मरम्मत का काम लगातार किसानों द्वारा कराया जा रहा है। बुधवार को रिपेयर की दुकान में ट्राली मरम्मत के दौरान एकाएक भारी-भरकम प्रेशर ट्राली दो श्रमिकों पर आ गिरी, जिससे दोनों बुरी तरह लहुलुहान हो गए। पहले दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया है। जानकारी के अनुसार ककवन निवासी बृजेंद्र शुक्ला कस्बे में ही एक निजी ट्रॉली रिपेयर्स में काम करते है, बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे वह ट्रैक्टर शिशुपाल चालक की ट्रॉली में बिल्डिंग का काम कर रहे थे, तभी अचानक ट्रॉली का प्रेशर खत्म हो गया। जिससे ट्रॉली दोनों बृजेंद्र और शिशुपाल पर आ गिरी। दुर्घटना में दोनों के सिर और शरीर पर गंभीर घाव हाेने आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ककवन में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर हैलट रेफर किय गया है।