विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर सपा का मंगलवार को कैंट और गोविंदनगर विधानसभा में पीडीए की जन पंचायत चौपाल आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद मौजूद रहे। कैंट विधानसभा के गोला घाट काली जी मंदिर और गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र की दाता कुटिया धर्मशाला में जनसभाएं हुईं। जिसमें विशम्भर प्रसाद निषाद ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की एकजुटता प्रदेश की राजनीति में नया बदलाव लाएगी। इसके लिए हमें एकजुट होना होगा। यह देश का मैनचेस्टर अब बदहाल है। सड़कों पर गड्ढे, खराब सीवर व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जनता परेशान है।