गंगा का के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने की वजह से नवाबगंज के ख्योरा कटरी में ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। यहां सबसे ज्यादा दिक्कतें भगवानदीनपुरवा के निवासियों और भोपालपुरवा के किसानों को है, क्योंकि आवागमन की सड़क पर करीब साढ़े तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। भोपालपुरवा चारों तरफ से पानी से घिर चुका है।सब्जियों के खेत जलमग्न हो चुके हैं।