कानपुर नगर के गोविंद नगर स्थित खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शकुन्तला देवी राज शिक्षा सेवा संस्थान एवं 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद एवं मेधावी बालिकाओं को निःशुल्क स्कूल ड्रेस वितरित की गईं। साथ ही, पुलिस प्रशासन द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर क्राइम से बचाव के महत्वपूर्ण तौर-तरीके सिखाए गए।