ख्योरा कटरी के मजरे भोपालपुरवा में बाढ़ का पानी अब भी खेतों में भरा हुआ है। यहां सब्जियों के खेतों में करीब दो फीट तक पानी जमा होने से फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। लगातार पानी भरे रहने से सब्जियों और पौधों में सड़न की आशंका है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।