फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा खाटू श्याम महोत्सव में भजन सुनकर झूमें श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

साकेतपुरी में शनिवार की रात देवी जागरण, श्रीनगर में बाबा खाटू श्याम महोत्सव व गोपीनाथपुरम में सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। बाबा खाटू श्याम महोत्सव और देवी जागरण में भजनों की धुन पर भक्त देर रात तक थिरकते रहे। बीच-बीच में जयकारा भी लगाते रहे। साकेतपुरी में शुक्लागंज वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में देवी जागरण का आयोजन किया गया। सुबह जागरण के समापन पर भंडारा हुआ। इस मौके पर डॉ. एसजी शुक्ला, अजय शुक्ला, राजेश गुप्ता गोल्डी, विनय गुप्ता, संतोष यादव, मिंटू वर्मा व अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। श्रीनगर में श्री श्याम दीवाना मित्र मंडल के तत्वावधान में बाबा खाटू श्याम महोत्सव में श्याम बाबा खाटू श्याम का ऋंगार कर महाआरती की गई। देर रात तक भजनों पर भक्त झूमते रहे। रविवार सुबह प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर समेत आदि मौजूद रहे। उधर, गोपीनाथपुरम में श्रीराम नाम लेखन महायज्ञ समिति के तत्वावधान में रविवार को सुंदरकांड पाठ और रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान जय-जय सियाराम का जाप भी किया गया। इस मौके पर राजीव मिश्र, आशुतोष शुक्ला, ओमप्रकाश, अमित, महेश, संर्पूणानंद शास्त्री, अशोक शुक्ला, हरिओम, अंजनीकांत मिश्रा, श्रीकांत पांडेय, लालाराम शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें