फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ई-ऑटो की टक्कर से नाले में गिरा मासूम, आसपास मौजूद लोगों ने बाहर निकाला

बर्रा के कर्रही बंबा मोड़ पर बृहस्पतिवार देर शाम ई-ऑटो की टक्कर से स्कूटी पर बैठा मासूम बगल में खुले नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे समय रहते बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो चालक नशे में था। उसने दो बच्चों के साथ सड़क किनारे खड़ी महिला की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीछे बैठा करीब 10 साल का बच्चा उछलकर खुले नाले में जा गिरा। महिला ने ऑटो चालक के बाल पकड़कर कई थप्पड़ मारे। घटना का एक मिनट 46 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बर्रा थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें