फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आरटीओ में चला चेकिंग अभियान, संदिग्ध लोगों से की पूछताछ

आरटीओ कार्यालय में गुरुवार को एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून और आरआई संतोष कुमार ने निरीक्षण किया। खिड़कियों पर खड़े आवेदकों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की कि उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। निरीक्षण के दौरान परिसर में एक साथ बैठे कुछ संदिग्ध लोगों को देखकर अधिकारियों ने पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें परिसर से बाहर कर दिया गया। इसके बाद परिसर में फुटकर दुकान लगाए बैठे पान-मसाला और नमकीन विक्रेताओं को भी बाहर किया। अधिकारियों ने हिदायत दी कि दोबारा परिसर में दुकान या अनधिकृत गतिविधि करते मिले तो कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आरटीओ परिसर के बाहर भी जांच की। दावा है कि कोई दलाल नजर नहीं आया। एआरटीओ प्रशासन कहकशा खातून ने बताया कि आरटीओ परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल आवेदक और आरटीओ से संबंधित कार्य वाले लोग ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें