फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया ऐतिहासिक कदम

भाजपा महिला मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की पदाधिकारियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला नेतृत्व और लोकतंत्र में आधी आबादी की निर्णायक भागीदारी की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। रविवार को क्षेत्रीय कार्यालय में महिला मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की अध्यक्ष मोना शुक्ला ने बताया कि महिला आरक्षण केवल सीटों का विस्तार नहीं बल्कि लोकतंत्र में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सहभागिता का विस्तार है। महिला मोर्चा दक्षिण जिलाध्यक्ष आशा पांडेय, ज्योति शुक्ला, डिंपल सचान, रत्ना पांडेय, अर्चना सिंह आदि मौजूद रहीं। नवीन मार्केट स्थित भाजपा उत्तर जिला कार्यालय में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की उपाध्यक्ष नीतू सिंह और भाजपा कानपुर उत्तर महिला मोर्चा की अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने भी अधिनियम के बारे में बताया। अनीता त्रिपाठी, वंदना परिहार, प्रतिभा मिश्रा, सुमन वर्मा, आरती सिंह आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें